Online Student Seva

Teaching Aptitude 2 in Hindi: शिक्षण की अवस्थाएँ, स्तर और ब्लूम वर्गीकरण + 50 Free MCQ

Last updated 9 November 2026First published 21 April 2025By OSS Editorial Team

Teaching Aptitude series के इस भाग में शिक्षण की अवस्थाएँ (Phases of Teaching) और शिक्षण के स्तर (Levels of Teaching) समझाए गए हैं। CG TET, Vyapam Teacher और B.Ed परीक्षाओं में “किस अवस्था में क्या होता है” और “किस स्तर के प्रतिपादक कौन हैं” जैसे प्रश्न लगभग हर बार आते हैं। पहले भाग के लिए शिक्षण का अर्थ और प्रकृति देखें।

इस गाइड में:

  • शिक्षण की तीन अवस्थाएँ — पूर्व-क्रिया, अंतःक्रिया, उत्तर-क्रिया
  • शिक्षण के तीन स्तर — स्मृति, बोध, चिंतन
  • शिक्षण के उद्देश्य — ब्लूम का वर्गीकरण

शिक्षण की अवस्थाएँ (फ़िलिप डब्ल्यू. जैक्सन)

अवस्थाकबमुख्य क्रियाएँ
पूर्व-क्रिया (Pre-active)कक्षा में जाने से पहले — योजनाउद्देश्य तय करना, विषय-वस्तु चुनना, विधि और सहायक सामग्री तय करना, पाठ योजना बनाना
अंतःक्रिया (Inter-active)कक्षा में — क्रियान्वयनकक्षा का आकलन (Sizing up), निदान, प्रश्न पूछना, पुनर्बलन, उत्तर पाना
उत्तर-क्रिया (Post-active)पढ़ाने के बाद — मूल्यांकनव्यवहार परिवर्तन मापना, उपयुक्त परीक्षण, शिक्षण रणनीति में सुधार

ट्रिक: योजना → क्रियान्वयन → मूल्यांकन। “Pro-active” कोई मान्य अवस्था नहीं है — यह परीक्षा में अक्सर गलत विकल्प के रूप में दिया जाता है।

शिक्षण के स्तर (Levels of Teaching)

स्तरप्रतिपादकविशेषता
स्मृति स्तर (Memory Level)हरबर्टरटना, तथ्य याद करना; सबसे निम्न स्तर; शिक्षक प्रधान। हरबर्ट के पाँच सोपान — प्रस्तावना, प्रस्तुतीकरण, तुलना, सामान्यीकरण, प्रयोग
बोध स्तर (Understanding Level)मॉरिसनसमझ के साथ सीखना; स्मृति स्तर के बाद। मॉरिसन का सूत्र — “अन्वेषण, प्रस्तुतीकरण, आत्मीकरण, व्यवस्थापन, अभिव्यक्ति”
चिंतन स्तर (Reflective Level)हंट (और बिग्गी)समस्या-समाधान, तर्क और चिंतन; सबसे उच्च स्तर; विद्यार्थी केंद्रित

क्रम हमेशा स्मृति → बोध → चिंतन होता है: चिंतन स्तर के लिए बोध और बोध के लिए स्मृति ज़रूरी है।

शिक्षण के उद्देश्य — ब्लूम का वर्गीकरण (1956)

बेंजामिन ब्लूम ने शैक्षिक उद्देश्यों को तीन क्षेत्रों में बाँटा:

क्षेत्रसंबंधस्तर (निम्न से उच्च)
संज्ञानात्मक (Cognitive)ज्ञान / बुद्धिज्ञान → बोध → अनुप्रयोग → विश्लेषण → संश्लेषण → मूल्यांकन
भावात्मक (Affective)भावना, रुचि, मूल्य (क्रैथवाल)ग्रहण करना → अनुक्रिया → अनुमूल्यन → संगठन → चरित्रीकरण
मनोगत्यात्मक (Psychomotor)शारीरिक कौशल (सिम्पसन/हैरो)अनुकरण → हस्तकौशल → सूक्ष्मता → समन्वय → स्वाभाविकता

संशोधित ब्लूम वर्गीकरण (2001, एंडरसन और क्रैथवाल): याद करना → समझना → लागू करना → विश्लेषण → मूल्यांकन → सृजन (Create) — सबसे ऊपर।

अगला भाग: शिक्षण कौशल और सूक्ष्म शिक्षण। अभी नीचे का 50 प्रश्नों का free test दें।

Teaching Aptitude Test 2 (50 MCQ)

नीचे Start Quiz बटन दबाकर टेस्ट शुरू करें। हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, गलत उत्तर पर 0. उत्तर चुनते ही सही/गलत और उसका explanation दिखेगा। अंत में Finish Quiz दबाकर अपना स्कोर देखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

शिक्षण की अवस्थाएँ किसने दीं?

फ़िलिप डब्ल्यू. जैक्सन ने — पूर्व-क्रिया, अंतःक्रिया और उत्तर-क्रिया अवस्था।

स्मृति स्तर के शिक्षण के प्रतिपादक कौन हैं?

हरबर्ट; बोध स्तर के मॉरिसन और चिंतन स्तर के हंट।

ब्लूम के संज्ञानात्मक क्षेत्र का सबसे उच्च स्तर क्या है?

मूल ब्लूम वर्गीकरण में मूल्यांकन; 2001 के संशोधित वर्गीकरण में सृजन (Create)।

How we checked this

  • Dates, fees and links are matched with the official notice.
  • Always confirm on the official website before you pay a fee or apply. Online Student Seva is not a government website.
  • Read our editorial policy and fact-checking policy. Found a mistake? Tell us and we will correct it quickly.
c47f4d4d04078c586762b4ffed3fc239
OSS Editorial TeamThe Online Student Seva editorial team writes exam news, recruitment updates and study material for government job aspirants. Every post is checked against the official notification. Courses are available in Hindi and English medium.
Get notified about new courses and exam updatesTurn on alerts for new courses, price offers and important exam news. / नए कोर्स और ऑफर की सूचना पाएं।

Never miss an update

Online Student Seva WhatsApp Channel

हर दिन मुफ़्त प्रैक्टिस प्रश्न, करंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट, साथ में नई भर्ती, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की सूचना सीधे आपके WhatsApp पर। चैनल पर आपका नंबर किसी को नहीं दिखता।

Join WhatsApp Channel
Online Student Seva App

स्मार्ट क्लास, नोट्स, टेस्ट सीरीज़ और आपके खरीदे हुए सभी कोर्स एक ही ऐप में। फोन पर कहीं भी, कभी भी पढ़ाई करें।

Download from Google Play
Add us on Google

Google Search में परीक्षा से जुड़ी खबरें खोजते समय हमारी अपडेट सबसे ऊपर देखने के लिए Online Student Seva को अपना Preferred Source चुनें। बस एक बार टैप करना है।

Add as Preferred Source