Online Student Seva

Institutional Framework in Education in Hindi: केंद्र से संकुल तक शिक्षा प्रशासन, SMC + Free MCQ

Last updated 9 November 2026First published 17 May 2025By OSS Editorial Team

शिक्षा का संस्थागत ढाँचा (Institutional Framework in Education) यह बताता है कि भारत में शिक्षा की योजना, प्रबंधन और निगरानी केंद्र से गाँव के स्कूल तक किन संस्थाओं के माध्यम से होती है। शिक्षक भर्ती, CG TET और B.Ed परीक्षाओं में यह विषय सीधे पूछा जाता है। संस्थाओं के इतिहास के लिए शिक्षा आयोग और संस्थान गाइड भी देखें। पिछला भाग: व्यक्तिगत भिन्नताएँ।

इस गाइड में:

  • संविधान में शिक्षा — समवर्ती सूची
  • राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएँ
  • राज्य, ज़िला, विकासखंड और संकुल स्तर
  • विद्यालय स्तर — SMC और पंचायत की भूमिका

संविधान में शिक्षा

  • मूल रूप से शिक्षा राज्य सूची में थी; 42वें संशोधन (1976) से समवर्ती सूची में — केंद्र और राज्य दोनों कानून बना सकते हैं।
  • अनुच्छेद 21क — 6–14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा (86वाँ संशोधन, 2002)।
  • अनुच्छेद 45 — 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों की प्रारंभिक देखभाल और शिक्षा (ECCE)।
  • अनुच्छेद 29–30 — अल्पसंख्यकों के शैक्षिक और सांस्कृतिक अधिकार; अनुच्छेद 350क — प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा।
  • अनुच्छेद 51क(ट) — माता-पिता/अभिभावक का कर्तव्य कि 6–14 वर्ष के बच्चे को शिक्षा के अवसर दें।

राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएँ

संस्थाभूमिका
शिक्षा मंत्रालय (पहले MHRD)राष्ट्रीय नीति और योजनाएँ; स्कूल शिक्षा तथा उच्च शिक्षा विभाग
CABE (केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड)शिक्षा पर केंद्र-राज्य परामर्श का सर्वोच्च मंच (1920 में गठित)
NCERTराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF), पाठ्यपुस्तकें, शोध; NAS सर्वेक्षण
NCTEशिक्षक शिक्षा का नियमन; TET के मानक
NIEPAशैक्षिक योजना और प्रशासन; UDISE+ डेटा
CBSE, NIOSकेंद्रीय बोर्ड; मुक्त विद्यालयी शिक्षा
KVS, NVSकेंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय
UGC, AICTE (उच्च शिक्षा)विश्वविद्यालय अनुदान / तकनीकी शिक्षा; NEP 2020 में एकल नियामक HECI प्रस्तावित

राज्य से संकुल स्तर तक (छत्तीसगढ़ के उदाहरण सहित)

स्तरसंस्था / अधिकारीभूमिका
राज्यस्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), SCERT रायपुर, समग्र शिक्षा, CGBSEराज्य पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तक, शिक्षक प्रशिक्षण, परीक्षा
ज़िलाज़िला शिक्षा अधिकारी (DEO), DIETप्रशासन; शिक्षकों का सेवा-पूर्व और सेवाकालीन प्रशिक्षण
विकासखंड (ब्लॉक)विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO), सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO), BRCविद्यालयों का निरीक्षण, अकादमिक सहायता
संकुल (Cluster)CRC / संकुल समन्वयककुछ विद्यालयों के समूह को अकादमिक मार्गदर्शन; मासिक बैठकें
विद्यालयप्रधान पाठक / प्राचार्य, SMCदैनिक संचालन, योजना और निगरानी

विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC)

  • RTE Act 2009 की धारा 21 के तहत सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अनिवार्य।
  • कम से कम तीन-चौथाई (75%) सदस्य अभिभावक; इनमें कमज़ोर वर्ग के अभिभावकों को प्रतिनिधित्व; 50% महिलाएँ।
  • कार्य: विद्यालय विकास योजना बनाना, अनुदान के उपयोग और विद्यालय के कामकाज की निगरानी।
  • पंचायती राज संस्थाएँ (73वाँ संशोधन, 11वीं अनुसूची) — प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा उनके विषयों में शामिल।

अगला और अंतिम भाग: NCF और शिक्षा नीतियाँ। नीचे का free test दें।

Institutional Framework Test (30 MCQ)

नीचे Start Quiz बटन दबाकर टेस्ट शुरू करें। हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, गलत उत्तर पर 0. उत्तर चुनते ही सही/गलत और उसका explanation दिखेगा। अंत में Finish Quiz दबाकर अपना स्कोर देखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

शिक्षा को समवर्ती सूची में कब डाला गया?

42वें संविधान संशोधन (1976) द्वारा; पहले यह राज्य सूची में थी।

विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का प्रावधान किस धारा में है?

RTE Act 2009 की धारा 21 में; इसके कम से कम 75% सदस्य अभिभावक होते हैं।

शिक्षकों का प्रशिक्षण ज़िला स्तर पर कौन-सी संस्था करती है?

DIET (ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान)।

How we checked this

  • Dates, fees and links are matched with the official notice.
  • Always confirm on the official website before you pay a fee or apply. Online Student Seva is not a government website.
  • Read our editorial policy and fact-checking policy. Found a mistake? Tell us and we will correct it quickly.
c47f4d4d04078c586762b4ffed3fc239
OSS Editorial TeamThe Online Student Seva editorial team writes exam news, recruitment updates and study material for government job aspirants. Every post is checked against the official notification. Courses are available in Hindi and English medium.
Get notified about new courses and exam updatesTurn on alerts for new courses, price offers and important exam news. / नए कोर्स और ऑफर की सूचना पाएं।

Never miss an update

Online Student Seva WhatsApp Channel

हर दिन मुफ़्त प्रैक्टिस प्रश्न, करंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट, साथ में नई भर्ती, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की सूचना सीधे आपके WhatsApp पर। चैनल पर आपका नंबर किसी को नहीं दिखता।

Join WhatsApp Channel
Online Student Seva App

स्मार्ट क्लास, नोट्स, टेस्ट सीरीज़ और आपके खरीदे हुए सभी कोर्स एक ही ऐप में। फोन पर कहीं भी, कभी भी पढ़ाई करें।

Download from Google Play
Add us on Google

Google Search में परीक्षा से जुड़ी खबरें खोजते समय हमारी अपडेट सबसे ऊपर देखने के लिए Online Student Seva को अपना Preferred Source चुनें। बस एक बार टैप करना है।

Add as Preferred Source
Online Student Seva is a private education platform, not a government website or app. Official Sources & Disclaimer