Online Student Seva

शिक्षा आयोग और संस्थान in Hindi: हंटर, कोठारी, राधाकृष्णन आयोग, NCERT, UGC + Free Test

Last updated 9 November 2026First published 17 May 2025By OSS Editorial Team

भारत में शिक्षा आयोग और संस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षाओं का एक पक्का विषय है। CG TET, CG Vyapam Teacher, B.Ed प्रवेश और CTET में “किस आयोग ने क्या सिफ़ारिश की” और “कौन-सी संस्था कब बनी” जैसे प्रश्न आते हैं। शिक्षा नीतियों (NEP 2020, RTE) के लिए NEP और शिक्षा नीति गाइड देखें।

इस गाइड में:

  • स्वतंत्रता से पहले के शिक्षा दस्तावेज़ और आयोग
  • स्वतंत्रता के बाद के प्रमुख आयोग
  • राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान और उनकी स्थापना
  • छत्तीसगढ़ के शिक्षा संस्थान

स्वतंत्रता से पहले

दस्तावेज़ / आयोगवर्षमुख्य बिंदु
चार्टर एक्ट1813शिक्षा पर पहली बार ₹1 लाख वार्षिक का प्रावधान
मैकाले का विवरण-पत्र1835अंग्रेज़ी माध्यम शिक्षा; “अधोमुखी निस्यंदन सिद्धांत”
वुड का घोषणा-पत्र1854“भारतीय शिक्षा का मैग्ना कार्टा”; 1857 में कलकत्ता, बंबई, मद्रास विश्वविद्यालय
हंटर आयोग1882प्राथमिक शिक्षा पर ध्यान; भारत का पहला शिक्षा आयोग
भारतीय विश्वविद्यालय आयोग (रैले आयोग)1902विश्वविद्यालय सुधार (लॉर्ड कर्ज़न)
सैडलर आयोग (कलकत्ता विश्वविद्यालय आयोग)1917माध्यमिक और विश्वविद्यालय शिक्षा
वर्धा योजना (बुनियादी शिक्षा)1937महात्मा गांधी; हस्तशिल्प-आधारित शिक्षा; ज़ाकिर हुसैन समिति
सार्जेंट योजना194440 वर्षीय शिक्षा विकास योजना

स्वतंत्रता के बाद के प्रमुख आयोग

आयोगवर्षअध्यक्षविषय
विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग1948–49डॉ. एस. राधाकृष्णनउच्च शिक्षा; UGC की सिफ़ारिश
माध्यमिक शिक्षा आयोग1952–53डॉ. ए. लक्ष्मणस्वामी मुदालियरमाध्यमिक शिक्षा; बहुउद्देशीय विद्यालय
राष्ट्रीय शिक्षा आयोग (कोठारी आयोग)1964–66डॉ. डी.एस. कोठारी“भारत का भविष्य उसकी कक्षाओं में आकार ले रहा है”; 10+2+3; 6% GDP
आचार्य राममूर्ति समिति1990आचार्य राममूर्ति1986 नीति की समीक्षा
यशपाल समिति (“शिक्षा बिना बोझ के”)1993प्रो. यशपालबस्ते का बोझ कम करना
राष्ट्रीय ज्ञान आयोग2005सैम पित्रोदाज्ञान-आधारित समाज

राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान

संस्थास्थापनाकार्य
UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग)1953 (वैधानिक 1956)विश्वविद्यालयों को मान्यता और अनुदान
NCERT1961पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तकें, शोध — मुख्यालय नई दिल्ली
CBSE1962 (पुनर्गठन)केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड
केंद्रीय विद्यालय संगठन1963केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों के लिए स्कूल
NCTE1973 (वैधानिक 1995)शिक्षक शिक्षा का नियमन
NUEPA / NIEPA1962 (वर्तमान रूप 2006)शैक्षिक योजना और प्रशासन
नवोदय विद्यालय1986ग्रामीण प्रतिभाशाली छात्रों के लिए आवासीय स्कूल
IGNOU1985मुक्त और दूरस्थ विश्वविद्यालय

छत्तीसगढ़ के शिक्षा संस्थान

  • SCERT छत्तीसगढ़ — रायपुर; राज्य का पाठ्यक्रम और शिक्षक प्रशिक्षण।
  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) — रायपुर।
  • पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय — रायपुर (1964), राज्य का सबसे पुराना विश्वविद्यालय।
  • गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर — 2009 से केंद्रीय विश्वविद्यालय।
  • हर ज़िले में DIET (ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान)।

अभ्यास के लिए नीचे का free test दें, और मिश्रित तथ्यों के लिए Education Facts Practice Set भी देखें।

Education Commissions Free Test

नीचे Start Quiz बटन दबाकर टेस्ट शुरू करें। हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, गलत उत्तर पर 0. उत्तर चुनते ही सही/गलत और उसका explanation दिखेगा। अंत में Finish Quiz दबाकर अपना स्कोर देखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

भारतीय शिक्षा का मैग्ना कार्टा किसे कहा जाता है?

1854 के वुड के घोषणा-पत्र (Wood’s Despatch) को।

कोठारी आयोग का कार्यकाल क्या था?

1964–66; इसकी रिपोर्ट पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1968 बनी।

NCERT की स्थापना कब हुई?

1961 में; मुख्यालय नई दिल्ली।

स्वतंत्र भारत का पहला शिक्षा आयोग कौन-सा था?

1948–49 का विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग, जिसके अध्यक्ष डॉ. एस. राधाकृष्णन थे।

How we checked this

  • Dates, fees and links are matched with the official notice.
  • Always confirm on the official website before you pay a fee or apply. Online Student Seva is not a government website.
  • Read our editorial policy and fact-checking policy. Found a mistake? Tell us and we will correct it quickly.
c47f4d4d04078c586762b4ffed3fc239
OSS Editorial TeamThe Online Student Seva editorial team writes exam news, recruitment updates and study material for government job aspirants. Every post is checked against the official notification. Courses are available in Hindi and English medium.
Get notified about new courses and exam updatesTurn on alerts for new courses, price offers and important exam news. / नए कोर्स और ऑफर की सूचना पाएं।

Never miss an update

Online Student Seva WhatsApp Channel

हर दिन मुफ़्त प्रैक्टिस प्रश्न, करंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट, साथ में नई भर्ती, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की सूचना सीधे आपके WhatsApp पर। चैनल पर आपका नंबर किसी को नहीं दिखता।

Join WhatsApp Channel
Online Student Seva App

स्मार्ट क्लास, नोट्स, टेस्ट सीरीज़ और आपके खरीदे हुए सभी कोर्स एक ही ऐप में। फोन पर कहीं भी, कभी भी पढ़ाई करें।

Download from Google Play
Add us on Google

Google Search में परीक्षा से जुड़ी खबरें खोजते समय हमारी अपडेट सबसे ऊपर देखने के लिए Online Student Seva को अपना Preferred Source चुनें। बस एक बार टैप करना है।

Add as Preferred Source