Online Student Seva

General Science Practice Set in Hindi: दैनिक जीवन का विज्ञान, मानव तंत्र + Free Test

Last updated 9 November 2026First published 8 May 2025By OSS Editorial Team

यह General Science Practice Set उन विद्यार्थियों के लिए है जो सामान्य विज्ञान के मूल तथ्य पढ़ चुके हैं और अब परीक्षा जैसे प्रश्नों से अभ्यास करना चाहते हैं। पूरी theory (SI इकाइयाँ, रासायनिक नाम, विटामिन, रोग) के लिए पहले General Science GK गाइड पढ़ें, फिर नीचे का टेस्ट दें।

टेस्ट से पहले 2 मिनट का रिवीज़न:

  • दैनिक जीवन के विज्ञान से सबसे ज़्यादा प्रश्न आते हैं — कुकर, फ्रिज, दर्पण, लेंस।
  • “सबसे बड़ा / सबसे छोटा / सबसे अधिक” वाले तथ्य अलग से याद करें।
  • रोग — कारक (वायरस/बैक्टीरिया/प्रोटोज़ोआ) के साथ याद करें।

दैनिक जीवन में विज्ञान — अक्सर पूछे जाने वाले तथ्य

उपकरण / घटनासिद्धांत
प्रेशर कुकरदाब बढ़ने पर पानी का क्वथनांक बढ़ता है
पहाड़ों पर खाना देर से पकनाकम वायुदाब से क्वथनांक घटता है
गाड़ी का पीछे देखने वाला दर्पणउत्तल दर्पण (बड़ा दृश्य क्षेत्र)
दाढ़ी बनाने का दर्पण, टॉर्च का परावर्तकअवतल दर्पण
ऑप्टिकल फ़ाइबर, हीरे की चमकपूर्ण आंतरिक परावर्तन
फ़्रिजवाष्पन द्वारा शीतलन
बर्फ़ पानी पर तैरती हैबर्फ़ का घनत्व पानी से कम
तारे टिमटिमाते हैंवायुमंडलीय अपवर्तन

“सबसे” वाले तथ्य

  • सबसे हल्की गैस — हाइड्रोजन; सबसे हल्की धातु — लिथियम।
  • सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ — हीरा।
  • मानव शरीर की सबसे बड़ी धमनी — महाधमनी (Aorta)।
  • मानव शरीर की सबसे मज़बूत पेशी — जबड़े की पेशी (मैसेटर) मानी जाती है।
  • पृथ्वी की पपड़ी में सबसे अधिक तत्व — ऑक्सीजन; सबसे अधिक धातु — एल्युमिनियम।

मानव तंत्र — त्वरित तालिका

तंत्रमुख्य अंग / तथ्य
पाचन तंत्रभोजन का अधिकांश अवशोषण छोटी आंत में
श्वसन तंत्रगैसों का आदान-प्रदान फेफड़ों की कूपिकाओं (Alveoli) में
परिसंचरण तंत्रहृदय में 4 कक्ष; सामान्य नाड़ी दर लगभग 72 प्रति मिनट
उत्सर्जन तंत्रवृक्क (Kidney) की इकाई — नेफ्रॉन
तंत्रिका तंत्रतंत्रिका कोशिका — न्यूरॉन; मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग — प्रमस्तिष्क (Cerebrum)

नीचे के टेस्ट में हर प्रश्न का उत्तर देकर अपना स्कोर देखें। गलत उत्तरों वाले विषय को मुख्य गाइड में दोबारा पढ़ें।

General Science Practice Test

नीचे Start Quiz बटन दबाकर टेस्ट शुरू करें। हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, गलत उत्तर पर 0. उत्तर चुनते ही सही/गलत और उसका explanation दिखेगा। अंत में Finish Quiz दबाकर अपना स्कोर देखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रेशर कुकर में खाना जल्दी क्यों पकता है?

दाब बढ़ने से पानी का क्वथनांक बढ़ जाता है, इसलिए भोजन अधिक तापमान पर जल्दी पकता है।

गाड़ियों में पीछे देखने के लिए कौन-सा दर्पण लगता है?

उत्तल दर्पण, क्योंकि इससे पीछे का बड़ा क्षेत्र दिखाई देता है।

पृथ्वी की पपड़ी में सबसे अधिक पाई जाने वाली धातु कौन-सी है?

एल्युमिनियम।

How we checked this

  • Dates, fees and links are matched with the official notice.
  • Always confirm on the official website before you pay a fee or apply. Online Student Seva is not a government website.
  • Read our editorial policy and fact-checking policy. Found a mistake? Tell us and we will correct it quickly.
c47f4d4d04078c586762b4ffed3fc239
OSS Editorial TeamThe Online Student Seva editorial team writes exam news, recruitment updates and study material for government job aspirants. Every post is checked against the official notification. Courses are available in Hindi and English medium.
Get notified about new courses and exam updatesTurn on alerts for new courses, price offers and important exam news. / नए कोर्स और ऑफर की सूचना पाएं।

Never miss an update

Online Student Seva WhatsApp Channel

हर दिन मुफ़्त प्रैक्टिस प्रश्न, करंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट, साथ में नई भर्ती, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की सूचना सीधे आपके WhatsApp पर। चैनल पर आपका नंबर किसी को नहीं दिखता।

Join WhatsApp Channel
Online Student Seva App

स्मार्ट क्लास, नोट्स, टेस्ट सीरीज़ और आपके खरीदे हुए सभी कोर्स एक ही ऐप में। फोन पर कहीं भी, कभी भी पढ़ाई करें।

Download from Google Play
Add us on Google

Google Search में परीक्षा से जुड़ी खबरें खोजते समय हमारी अपडेट सबसे ऊपर देखने के लिए Online Student Seva को अपना Preferred Source चुनें। बस एक बार टैप करना है।

Add as Preferred Source