Online Student Seva

CG Pre B.Ed / D.El.Ed Teaching Aptitude: शैक्षिक रुचि की तैयारी, स्थिति-आधारित प्रश्न + Free Test

Last updated 9 November 2026First published 18 April 2025By OSS Editorial Team

CG Pre B.Ed और Pre D.El.Ed में शिक्षण अभिवृत्ति (Teaching Aptitude / शैक्षिक रुचि) का भाग यह जाँचता है कि अभ्यर्थी में शिक्षक बनने की समझ और रुचि है या नहीं। यह भाग सबसे अधिक अंक दिलाने वाला माना जाता है, क्योंकि प्रश्न ज़्यादातर समझ और सामान्य विवेक पर आधारित होते हैं। पूरी तैयारी के लिए CG Pre B.Ed Preparation Guide भी देखें।

इस भाग में पूछे जाने वाले क्षेत्र:

  • शिक्षण का अर्थ, प्रकृति, उद्देश्य और सूत्र
  • अच्छे शिक्षक के गुण और व्यावसायिक नैतिकता
  • बाल विकास, अधिगम और अभिप्रेरणा की मूल बातें
  • कक्षा की स्थितियों पर आधारित प्रश्न (situational questions)

स्थिति-आधारित प्रश्न कैसे हल करें?

ऐसे प्रश्नों में एक कक्षा या विद्यालय की स्थिति दी जाती है और पूछा जाता है कि शिक्षक को क्या करना चाहिए। सही उत्तर चुनने के लिए यह कसौटी अपनाएँ:

चुनें ✔न चुनें ✘
बच्चे की समस्या का कारण समझनाडाँटना, सज़ा देना, कक्षा से निकालना
धैर्य, सहानुभूति, प्रोत्साहनअपमान, तुलना, लेबल लगाना (“कमज़ोर”)
सभी बच्चों को समान अवसर, समावेशनभेदभाव — जाति, लिंग, आर्थिक स्थिति
अभिभावकों से सहयोग, परामर्शसमस्या को अनदेखा करना
गतिविधि-आधारित, बाल-केंद्रित शिक्षणकेवल रटाना और व्याख्यान

उदाहरण

प्रश्न: कक्षा में एक बच्चा बार-बार प्रश्न पूछता है, जिससे पाठ धीमा हो जाता है। शिक्षक को क्या करना चाहिए?
उत्तर: उसकी जिज्ञासा की प्रशंसा करें, प्रासंगिक प्रश्नों का उत्तर दें और बाकी प्रश्नों के लिए कक्षा के बाद समय दें। (डाँटकर चुप कराना गलत विकल्प है।)

ज़रूर याद रखें — त्वरित तथ्य

  • शिक्षण त्रिध्रुवीय प्रक्रिया — शिक्षक, विद्यार्थी, पाठ्यक्रम (जॉन ड्यूई); द्विध्रुवीय — जॉन एडम्स।
  • शिक्षण की अवस्थाएँ — पूर्व-क्रिया, अंतःक्रिया, उत्तर-क्रिया (फ़िलिप जैक्सन)।
  • शिक्षण के स्तर — स्मृति (हरबर्ट), बोध (मॉरिसन), चिंतन (हंट)।
  • सूक्ष्म शिक्षण — ड्वाइट एलन (स्टैनफ़ोर्ड); भारतीय चक्र 36 मिनट।
  • RTE Act 2009 — 6–14 वर्ष, धारा 17 में शारीरिक दंड पर रोक।
  • NEP 2020 — 5+3+3+4; NCF 2005 — प्रो. यशपाल।

विस्तार से पढ़ें — OSS Teaching Aptitude Series

  1. शिक्षण का अर्थ और प्रकृति
  2. शिक्षण की अवस्थाएँ, स्तर और ब्लूम वर्गीकरण
  3. शिक्षण कौशल और सूक्ष्म शिक्षण
  4. शिक्षण विधियाँ
  5. शिक्षण एक व्यवसाय
  6. अधिगम के सिद्धांत
  7. समावेशी शिक्षा
  8. NCF और NEP

अब नीचे का शिक्षण अभिवृत्ति टेस्ट दें।

Pre B.Ed Teaching Aptitude Practice Test

नीचे Start Quiz बटन दबाकर टेस्ट शुरू करें। हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, गलत उत्तर पर 0. उत्तर चुनते ही सही/गलत और उसका explanation दिखेगा। अंत में Finish Quiz दबाकर अपना स्कोर देखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Pre B.Ed में शिक्षण अभिवृत्ति के प्रश्न कैसे होते हैं?

शिक्षण की मूल अवधारणाओं, अच्छे शिक्षक के गुणों, बाल विकास और कक्षा की स्थितियों पर आधारित।

स्थिति-आधारित प्रश्नों में कौन-सा विकल्प सही होता है?

सामान्यतः बाल-केंद्रित, धैर्यपूर्ण, सकारात्मक और समावेशी विकल्प; डाँटने या सज़ा देने वाले विकल्प गलत होते हैं।

How we checked this

  • Dates, fees and links are matched with the official notice.
  • Always confirm on the official website before you pay a fee or apply. Online Student Seva is not a government website.
  • Read our editorial policy and fact-checking policy. Found a mistake? Tell us and we will correct it quickly.
c47f4d4d04078c586762b4ffed3fc239
OSS Editorial TeamThe Online Student Seva editorial team writes exam news, recruitment updates and study material for government job aspirants. Every post is checked against the official notification. Courses are available in Hindi and English medium.
Get notified about new courses and exam updatesTurn on alerts for new courses, price offers and important exam news. / नए कोर्स और ऑफर की सूचना पाएं।

Never miss an update

Online Student Seva WhatsApp Channel

हर दिन मुफ़्त प्रैक्टिस प्रश्न, करंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट, साथ में नई भर्ती, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की सूचना सीधे आपके WhatsApp पर। चैनल पर आपका नंबर किसी को नहीं दिखता।

Join WhatsApp Channel
Online Student Seva App

स्मार्ट क्लास, नोट्स, टेस्ट सीरीज़ और आपके खरीदे हुए सभी कोर्स एक ही ऐप में। फोन पर कहीं भी, कभी भी पढ़ाई करें।

Download from Google Play
Add us on Google

Google Search में परीक्षा से जुड़ी खबरें खोजते समय हमारी अपडेट सबसे ऊपर देखने के लिए Online Student Seva को अपना Preferred Source चुनें। बस एक बार टैप करना है।

Add as Preferred Source