पटवारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का ज़मीनी स्तर का अहम पद है। CGSSB बनने के बाद पटवारी, अमीन और छात्रावास अधीक्षक की परीक्षा एक साथ Group 06 – Sub Group 02 में होगी।
CG Patwari Bharti 2027: एक नज़र में
| भर्ती बोर्ड | CGSSB (पहले CG Vyapam) |
|---|---|
| विभाग | राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग |
| Group | Group 06 – Sub Group 02 |
| प्रस्तावित परीक्षा | 12 December 2027 (रविवार) |
| पद | 200 पदों की स्वीकृति की खबर (विज्ञापन में पक्की होगी) |
| योग्यता (पिछली भर्ती) | 12वीं पास + मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर योग्यता |
तारीख को लेकर भ्रम
पहले कैलेंडर (31 Aug 2026) में Group 06 – Sub Group 02 की तारीख 4 April 2027 थी। 12 Nov 2026 के संशोधित कैलेंडर में Group 04 को 4 April पर लाया गया और यह परीक्षा 12 December 2027 पर गई। कई websites अब भी 4 April लिख रही हैं।
पिछली भर्ती (2022) का सार
| पद | 301 (अनारक्षित 122, OBC 28, SC 26, ST 125) |
|---|---|
| परीक्षा | 24 April 2022 |
| प्रश्न / अंक | 150 प्रश्न, 150 अंक |
| समय | 2 घंटे |
| Negative marking | हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक |
परीक्षा पैटर्न (2022 के अनुसार)
| भाग | विषय | प्रश्न / अंक |
|---|---|---|
| A | कंप्यूटर ज्ञान | 20 |
| B | हिंदी व्याकरण | 10 |
| B | गणित | 30 |
| B | सामान्य अंग्रेज़ी | 10 |
| C | मानसिक योग्यता | 15 |
| C | सामान्य ज्ञान | 35 |
| C | समसामयिक घटनाएँ | 15 |
| C | छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान | 15 |
| कुल | 150 |
Group 06 – Sub Group 02 की संयुक्त परीक्षा का पैटर्न नए विज्ञापन में आएगा।
सिलेबस: क्या पढ़ें?
- कंप्यूटर: कंप्यूटर के भाग, ऑपरेटिंग सिस्टम, MS Word, Excel, PowerPoint, इंटरनेट, ईमेल।
- गणित: संख्या पद्धति, प्रतिशत, लाभ-हानि, ब्याज, अनुपात, औसत, क्षेत्रफल, समय-कार्य।
- हिंदी और अंग्रेज़ी: व्याकरण, शब्द ज्ञान, वाक्य शुद्धि; English grammar और vocabulary।
- सामान्य ज्ञान और CG GK: इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, छत्तीसगढ़ के जिले, जनजातियाँ, राजस्व व्यवस्था।
- मानसिक योग्यता: श्रृंखला, कोडिंग, दिशा, रक्त संबंध, आकृति।
तैयारी का प्लान
- अभी: कंप्यूटर प्रमाण पत्र (जैसे DCA/PGDCA) तैयार रखें, क्योंकि पिछली भर्ती में यह योग्यता का हिस्सा था।
- पहले 6 महीने: गणित, CG GK और कंप्यूटर की नींव।
- आख़िरी 6 महीने: हर हफ़्ते 2 मॉक टेस्ट, पिछले प्रश्नपत्र और समसामयिकी।
Complete CG Patwari (राजस्व विभाग) Target Batch 2027Video Classes · Smart Notes · Test Series- Video Classes
- Smart Notes + PDF
- Live Test Series
- Full Mock Tests
CG Amin / Patwari (अमीन पटवारी) 2027 Target BatchVideo Classes · Smart Notes · Test Series- Video Classes
- Smart Notes + PDF
- Live Test Series
- Full Mock Tests
FAQ: CG Patwari Bharti 2027
CG पटवारी परीक्षा 2027 कब है?
संशोधित कैलेंडर में Group 06 – Sub Group 02 की परीक्षा 12 December 2027 को प्रस्तावित है।
पटवारी के कितने पद हैं?
सितंबर 2026 में 200 पदों की स्वीकृति की खबर है। अंतिम संख्या विज्ञापन में आएगी।
पटवारी परीक्षा में कितने प्रश्न आते हैं?
2022 की परीक्षा में 150 प्रश्न, 150 अंक और 1/4 negative marking थी।
Source & Update: CGSSB का संशोधित परीक्षा कैलेंडर (12 Nov 2026), GAD की शैक्षणिक योग्यता अधिसूचना और पिछली भर्ती की सूचनाएँ। Last checked: 28 Nov 2026। अंतिम जानकारी के लिए हमेशा official website देखें।
Important Links
| CGSSB Official Website | Visit Website |
|---|---|
| WhatsApp Channel (CG Vyapam & CGSSB Live) | Join Now |
| Online Student Seva App | Install App |
Fee जमा करने या form भरने से पहले official website पर date और rules ज़रूर check करें।
Instagram posts और App preview देखें
Online Student Seva App में Courses, Smart Notes, Test Series और job alerts सब एक जगह।
- Video Classes + Smart Notes
- Live Test Series & Result
- Job, Result, Admit Card alerts

