SCROLL DOWN TO READ ARTICLE

Swami Atmanand Sarkar Teacher Vacancy 2022: शिक्षक के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती Apply Free

Swami Atmanand Sarkar Teacher Vacancy

Swami Atmanand Sarkar Teacher Vacancy 2022

Follow us on google news

छत्तिसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय में कोरिया जिले में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया हैं।

शिक्षण बनने के इच्छुक और योग्य छात्र इन विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महलपारा, बैकुंठपुर, खरवत एवं सोनहत जो korea जिले के अंतर्गत आते हैं, इन्हीं जगहों के लिए विशेष भर्ती हैं।

नीचे आपको भर्ती की अन्य संपूर्ण जानकारी मिल जायेगी,

साथ हीं आवेदन करने का तरीका और ऑफशियल नोटिस और अधिकारी वेबसाईट का लिंक भी मिल जायेगा,

ध्यान से इस आर्टिकल को पड़ें और ऑफिशियल नोटिस का अवलोकन करने के बाद हीं आवेदन करने का विचार करें।

आप ध्यान से पड़ें और अपने अन्य मित्रों को भी share ज़रूर करें।

साथ हीं नौकरी और शिक्षा की इसी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारा Online Student Seva App ज़रूर Download करें।

और हमारे WhatsApp एवं Telegram Group में खुद भी जुड़ें और अपने मित्रों को जोड़ें। 

video 1playstorejoin wpjoin tgnews 1

join Whatsapp image 1Join telegram

चयन प्रक्रिया हेतु दिशा निर्देश :-

1. अभ्यर्थी द्वारा कक्षा-9वीं से आगे की सम्पूर्ण शिक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड /विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा।

हिन्दी माध्यम के पदों के लिए व्याख्याता हिन्दी, संस्कृत, गणित, इतिहास एवं अर्थशास्त्र के पदों पर अंग्रेजी माध्यम का होना अनिवार्य नहीं है।

2. शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय /संस्था से जारी अंकसूची /उपाधि ही मान्य किया जावेगा।

3. अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेगें।

4. प्रतिनियुक्ति /संविदा नियुक्ति के लिए शिक्षक संवर्ग के अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर चयन हेतु आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, 12 वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डेमो व साक्षात्कार हेतु निर्धारित अंकों हर आधार पर अधिमान्यता दी जावेगी। शैक्षणिक पदों हेतु डी.एड./डी.एल.एड. /बी.एड. की उपाधि अनिवार्य ।

(क) व्याख्याता की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(ख) प्रधानपाठक पृ.मा.शा. की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(ग) शिक्षक की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(घ) सहायक शिक्षक की नियुक्ति के लिए 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, 10वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(ड.) सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) की नियुक्ति के लिए 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, 10वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

5. पदवार,/विषयवार मेरिट अनुकम में आने वाले 05 आवेदको का डेमो (स्कीनिंग) लिया जावेगा, जिसमें संबंधित आवेदक की पढ़ाने की योग्यता, छात्रो से संवाद की योग्यता, पठन पाठन संबंधी गुणवत्ता तथा विषय का ज्ञान आदि का आंकलन करने के लिए 20 अंक का डेमो (स्कीनिंग) संबंधित आवेदक का लिया
जावेगा।

6. चयन प्रक्रिया में समान अंक होने की स्थिति में अधिक उम्र के आवेदकों का चयन किया जावेगा।

7. अभ्यर्थी की आयु 4 जनवरी 2022 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए साथ ही शासन द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट के प्रावधान लागू रहेंगे। उम्र की पुष्टि हेतु 10 वीं की अंकसूची की सत्यापित प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति तथा पिछड़ावर्ग के अभ्यर्थी को नियमानुसार आयु में छूट की पात्रता होगी।

सक्षम अधिकारी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उपरोक्त कंडिका प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षक संवर्ग के पदों के लिए नहीं है। सभी वर्ग की महिलाओं को छ.ग. शासन द्वारा आयु सीमा में छूट के लिए समय-समय पर जारी किये गये दिशा-निर्देश लागू होंगे।

8. संविदा के पदों पर नियुक्ति हेतु डेमो व साक्षात्कार उपरांत मेरिट क्रम के अनुसार चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की जायेगी।