पूरी ख़बर नीचे तक ध्यान से पढ़ें ताकि आपको सारी जानकारी अच्छे से मिल जाएँ |
CG Teacher Job 2021 |छ:ग: शिक्षक भर्ती 2021
राजनादगांव:- जिलें में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती हेतु भर्ती की गई थी, किन्तु उसके बाद भी बहुत से पद रिक्त हैं,उक्त शालाओं में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु इच्छुक आवेदकों से दिनांक 10.11.2021 समय शाम 05:00 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।

योग्यता
- आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2021 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष होना अनिवार्य है। आयु की पुष्टि हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की अंकसूची से की जाएगी ।
- निम्नलिखित दस्तावेजों की प्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।
- 8वी अंकसूची |
- 10वी की अंकसूची |
- 12वी की अंकसूची |
- स्नातक की अंकसूची |
- स्नाकोत्तर की अंकसूची |
- डी.एड. / डी.एल.एड. / बी.एड. की अंकसूची |
- मूल निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र।
- अनुभव प्रमाण पत्र।
चयन प्रक्रिया:-
- केवल वहीं आवेदक जिनका संलग्न आवश्यक दस्तावेज स्वप्रमाणित,सही व पूर्ण पाये जायेगे वही चयन प्रक्रिया के लिए पात्र होंगें।
- मेरिट सूची बनाने हेतु निम्नानुसार अंक निर्धारित किया जाता है। उक्त विधि से 70 प्रतिशत पूर्णांक पर प्राप्तांक के आधार पर मेरिट सूची जारी की जायेगी।

- साक्षात्कार / लिखित परीक्षा / कौशल परीक्षा /डेमो क्लास हेतु प्रत्येक पद के लिये वरिष्ठता सूची से प्रथम 10 अभ्यर्थियो को बुलाया जायेगा।
- अंतिम चयन सूची हेतु प्रकिया का निर्धारण :- शेष 30 प्रतिशत अंको का निर्धारण,साक्षात्कार / लिखित परीक्षा / कौशल परीक्षा » डेमो क्लास मे से किस पद्दति से की जायेगी,इसका निर्णय समिति द्वारा लिया जायेगा। यह अधिकार समिति के पास सुरक्षित रहेगा।
नियम एवं शर्ते:-
1. पद पूर्णतः संविदा होंगें। कार्य व्यवहार अथवा समिति के अनुरूप कार्य नहीं पाए जाने पर किसी भी समय सेवा से पृथक किया जावेगा।
2. यदि छ0ग0 शासन के द्वारा उक्त पदों पर सीधी भर्ती से नियमित नियुक्ति की जाती है, तो केवल सूचना देकर सेवा से पृथक कर दिया जावेगा।
3. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10.11.2021 शाम 05:00 बजे तक की होगी। इच्छुक आवेदक स्पीड पोस्ट /रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव में जमा कर सकते है।
4. दिनांक 15.11.2021 को पात्र/अपात्र की सूची का प्रकाशन जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव के वेबसाइट पर कर दावा आपत्ति आमंत्रित किया जायेगा। जारी पात्रता सूची निर्धारित विधि से अंक की गणना अनुसार वरिष्ठता सूची होगी। प्रतिभागी को नियत तिथि तक दावा आपत्ति प्रस्तुत करना होगा। दावा आपत्ति ई-मेल (eemsrjn@gmail.com) पर दावा आपत्ति दिनांक 18.11.2021 शाम 5.00 बजे तक
कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात् प्रस्तुत दावा आपत्ति पर विचार नही किया
जायेगा।
5. संविदा नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग छ0ग0 शासन द्वारा अधिसूचित छ0ग0 सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम 2012 के प्रावधान के तहत की जावेगी।
6. छ0गए0 राज्य के मूल निवासी ही चयन के पात्र होंगें।
7. अंग्रेजी माध्यम के पदो के आवेदको को हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा से संबंधित पद
की न्यूनतम योग्यता की परीक्षा तक का अध्ययन अंग्रेजी माध्यम में किया जाना
आवश्यक है।
8. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आवेदक का जिला रोजगार कार्यालय में
जीवित पंजीयन होना आवश्यक है।
9. अनुसूचित जाति/जनजाति /अ.पि.वर्ग के आवेदकों को सामान्य प्रशासन विभाग
छ0ग0 शासन द्वारा समय-समय पर जारी आयु-सीमा में छूट संबंधी आदेश » निर्देश
लागू होंगें।
10. विवाद की स्थिति में जिला स्तरीय समिति द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम और
सर्वमान्य होगा।
11. आवेदक को लिफाफे के ऊपर स्पष्ट शब्दों में आवेदित पद का नाम उललेखित करना
आवश्यक है।
12. आवेदन पत्र में आवेदक का फोटो एवं संलग्न दस्तावेजो को स्वप्रमाणित करना
आवश्यक है।
13. विज्ञापन में दर्शाए गए पदों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि कोई
पद प्रतिनियुक्ति से भर जाता है, तो बिना किसी सूचना के वह पद स्वमेय ही समाप्त
माना जाएगा तथा उक्त पदों पर संविदा भर्ती नहीं की जाएगी।
Official Notice के लिए यहाँ click करें
आवेदन form की प्रति निचे jpg फॉर्मेट में दी हुई हैं



संपर्क करें
और कोई भी अन्य जानकारी के लिए आप हमारे WhatsApp नंबर पर मैसेज message कर के जानकारी ले सकते हैं!